होंडा ने बेचे 5 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन

होंडा ने बेचे 5 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन

नयी दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में 20 वर्षाें में पांच करोड़ दोपहिया वाहन बेचने का रिकार्ड बनाया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 2001 में देश में अपनी शुरूआत के बाद से यह कुल 5 करोड़ दोपहिया वाहन बेच चुकी है। एचएमएसआई ने 2001 में अपने पहले टू-व्हीलर एक्टिवा के साथ देश में प्रवेश किया और इसके बाद इतिहास रच दिया। पिछले सालों के दौरान होंडा का ब्राण्ड एक्टिवा कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुका है और निरंतर भारत का सबसे पसंदीदा स्कूटर ब्राण्ड बना हुआ है। एचएमएसआई हर तरह के उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए भारत में दोपहिया वाहनों की सबसे बड़ी रेंज पेश करता है।

5 करोड़ उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने की होंडा की यात्रा पिछले दो दशकों के दौरान लाखों भारतीयों को दोपहिया वाहन खरीदने की खुशी प्रदान करते हुए, पहले 11 सालों में 1 करोड़ उपभोक्ता होंडा के साथ जुड़ गए। इसकी तुलना में 3गुना गति से विकसित होते हुए होण्डा ने मात्र 3 सालों में 2 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री की उपलब्धि हासिल कर ली।

जहां पहले 2.5 करोड़ उपभोक्ताओं को होण्डा के साथ जुड़ने में 16 साल लगे, वहीं अगले 2.5 करोड़ उपभोक्ता मात्र 5 सालों में होण्डा के साथ जुड़ गए और इस तरह होण्डा ने कुल 5 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।


वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top