अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में फरार भाई बहन इतने साल बाद गिरफ्तार

अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में फरार भाई बहन इतने साल बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली। नाबालिग का अपहरण करने और बाद में उसके साथ बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भाई बहन को क्राइम ब्रांच की टीम ने लगभग 15 साल बाद गिरफ्तार कर ही लिया है। 15 साल से फरार चल रहे भाई-बहन को वर्ष 2009 में अदालत की ओर से भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया था। भाई-बहन की गिरफ्तारी की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भी दे दी गई है।

बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने बताया है कि वर्ष 2006 के दौरान नांगलोई थाने में अपहरण एवं दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया था कि 14 अप्रैल 2006 की दोपहर उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने दोस्त के घर जाने के लिए अपने मकान से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। पीड़ित ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। इसी दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जोगिंदर और उसकी बहन कमलेश उसकी बेटी के अपहरण के पीछे हो सकते हैं। पुलिस ने पीड़ित पिता के शक के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी थी। छानबीन के दौरान पुलिस की ओर से जब आरोपी बनाए गए जोगेंद्र एवं कमलेश की तलाश की गई तो वह दोनों ही फरार मिले।

उधर किशोरी की तलाश में छापामार कार्रवाई करती हुई घूम रही पुलिस टीम ने काफी भागदौड़ के बाद अपहृत बताई गई बच्ची को तलाशकर अपने कब्जे में ले लिया था। बरामद की गई किशोरी का जब मेडिकल कराया गया तो उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। पीडित किशोरी ने दोनों भाई बहन के अपहरण में दुष्कर्म में शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद इस मामले में दुष्कर्म की धारा को भी जोड़ लिया गया था।

epmty
epmty
Top