दहेज की मांग को लेक र महिला की हत्या- परिजनों में कोहराम

दहेज की मांग को लेक र महिला की हत्या- परिजनों में कोहराम

छपरा। बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि चकदेह गांव निवासी अमरजीत साह की शादी तीन माह पूर्व दुर्गा (22) से हुई थी। दुर्गा का मायका पड़ोसी जिला सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेरा गांव में था। मंगलवार की सुबह में दुर्गा के मायके वालों को मोबाइल फोन से जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्गा की हत्या कर दी गयी है।इस जानकारी के बाद उसके मायके वाले दुर्गा के ससुराल पहुंचे, जहां दुर्गा का शव बिछावन पर पाया। इसके बाद दुर्गा के मायके वालों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। दुर्गा के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर दुर्गा की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव को दुर्गा के मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस दुर्गा के मायके वालों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

epmty
epmty
Top