बीच रास्ते चाकू से गोदकर महिला का मर्डर- पकडने दौड़े लोगों पर भी हमला

बीच रास्ते चाकू से गोदकर महिला का मर्डर- पकडने दौड़े लोगों पर भी हमला

बागपत। सड़क मार्ग से होती हुई जा रही स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिला को बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावर ने बीच रास्ते चाकू से गोद दिया। महिला का मर्डर करके भाग रहे हत्यारे को पकड़ने को जब आसपास के लोग दौड़े तो उसने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव तिलवाड़ा की रहने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्य 35 वर्षीय शोभा पत्नी कुलदीप छपरौली-तिलवाड़ा मार्ग से होती हुई जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे युवक ने सरेआम महिला को दबोच लिया और उसे चाकू से गोद दिया। बुरी तरह से लहू लुहान हुई महिला सड़क पर गिरते हुए तड़पने लगी।

महिला का मर्डर करके भाग रहे हत्यारे को आसपास के लोगों ने पीछा करते हुए जब पकड़ने का प्रयास किया तो उसने लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए थोड़ी दूर जाकर घेराबंदी करते हुए हमलावर को दबोच लिया। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

epmty
epmty
Top