पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटा- पति के 5 टुकड़े कर नहर में बहाए- गोताखोर..

पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटा- पति के 5 टुकड़े कर नहर में बहाए- गोताखोर..

पीलीभीत। पति को चारपाई के साथ रस्सी से बांधने के बाद रणचंडी बनी पत्नी ने इत्मीनान के साथ उसे बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद शव के 5 टुकड़े कर पत्नी ने बोरे में भरे और गांव के पास से होकर बह रही नहर के भीतर ले जाकर फेंक दिये। मामले का पता चलने पर पुलिस नहर में फेंके गए शव के टुकड़ों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है। पति को काटकर की गई इस सनसनीखेज घटना को लेकर लोगों में दहशत पसरी हुई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। मामले का पता चलने पर गिरफ्तार की गई महिला ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अपने पति की हत्या की बात को कबूल करते हुए बताया है कि उसने पहले अपने पति को चारपाई के साथ रस्सी से बांधा फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसके शरीर के पांच टुकड़े कर दिए।

मृतक की पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के शिव नगर के रहने वाले 55 वर्षीय रामपाल के रूप में हुई है। घटनाक्रम के मुताबिक रामपाल की पत्नी दुलारो देवी पिछले दिनों अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई थी। तकरीबन 1 महीने तक उसके साथ रहने के बाद जब वह अपने गांव लौट कर आई। महिला ने अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी तो पास में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले रामपाल के बेटे सोनपाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत करते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।


संदेह के आधार पर पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में लेते हुए जब उससे पति की बाबत पूछताछ की तो उसके द्वारा किए गए खुलासे को सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। महिला ने बताया कि रात को सोते समय उसने रामपाल की हत्या कर दी थी। दुलारो ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने अपने पति के 5 हिस्से कर उन्हें बोरे में बंद करने के बाद नहर में बहा दिए थे। पुलिस अब रामपाल के शरीर के अंगों को तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है।

epmty
epmty
Top