पति बना अड़ंगा तो पत्नी के प्रेमी ने चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

पति बना अड़ंगा तो पत्नी के प्रेमी ने चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

अमरोहा। शहर कोतवाली इलाके के इस्लामनगर में दिनदहाड़े महिला के प्रेमी ने उसके पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि मूल रूप से जनपद मुरादाबाद के गांव अल्लेपुर के रहने वाले चांद की शादी अमरोहा के कोतवाली नगर इलाके के इस्लाम नगर में हुई थी। गौरतलब है कि शादी के बाद चांद की पत्नी ग्राम अल्लेपुर के बजाय अपने मायके इस्लाम नगर में रहने लगी थी। बताया जाता है कि यहां चांद की पत्नी का मोहल्ले में रहने वाले शाहरुख के साथ प्रेम प्रसंग हो गया जिसका चांद विरोध करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी वजह से चांद ने अपने बच्चों को अपने माता पिता के पास गांव अल्लेपुर में छोड़ रखा था जबकि चांद की पत्नी अमरोहा में ही रह रही थी।

पुलिस के अनुसार चांद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। ईद के मौके पर जब अपने गांव अल्लेपुर में आया था तो सोमवार की सुबह उसकी बीवी ने उसको फोन करके इस्लामनगर बुलाया। बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी बात कर रहे थे तभी चांद की पत्नी का प्रेमी शाहरुख अपने हाथ में छुरी लेकर मौके पर आया और उसने चांद पर लगातार वार करना शुरू कर दिया। शाहरुख चांद पर तब तक वार करता रहा जबकि जब तक उसकी जान ना चली गई। इस दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top