उपद्रवियों का वंदे भारत ट्रेन पर हमला- पथराव कर चटकाए शीशे

उपद्रवियों का वंदे भारत ट्रेन पर हमला- पथराव कर चटकाए शीशे

आगरा। आधुनिक भारत के लिए विकास की रफ्तार मानी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया है। उपद्रवियों ने ट्रेन के ऊपर पथराव करते हुए कई डिब्बों के तकरीबन 30 शीशे चकनाचूर कर दिए हैं। ट्रेन के संचालन को अभी 68 दिन ही हुए हैं जबकि यह ट्रेन कई बार पत्थरबाजी का शिकार हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली के निजामुददीन से लेकर आगरा तक 160 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रैक पर हवा से बातें करती हुई दौड़ने वाली एग्जीक्यूटिव एवं चेयर कार कोच वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से उपद्रवियों के हमले का निशाना बनी है।

उपद्रवियों द्वारा किए गए हमले में वंदे भारत ट्रेन के तकरीबन 30 शीशे बुरी तरह से चकनाचूर हो गए हैं। गनीमत इस बात की रही है कि कई बार हो चुकी पत्थरबाजी की घटनाओं में अभी तक ट्रेन के भीतर बैठे किसी यात्री को चोट नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के निजामुद्दीन से लेकर ताज नगरी आगरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का कोई स्टॉपेज नहीं है, जबकि यह ट्रेन कई छोटे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरती है। माना जा रहा है कि दिल्ली से आगरा के बीच में इस ट्रेन पर सबसे ज्यादा पत्थरबाजी की घटनाएं होती हैं। झांसी और मुरैना के बीच भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किए जाने की बात सामने आ रही है।

epmty
epmty
Top