छेड़छाड़ करते समय पकड़े जाने पर सड़क पर मुर्गा बने दो शोहदे अरेस्ट

छेड़छाड़ करते समय पकड़े जाने पर सड़क पर मुर्गा बने दो शोहदे अरेस्ट

मेरठ। कोचिंग सेंटर पर जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते समय स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने पर मुर्गा बने दोनों शोहदों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बीच सड़क पर मुर्गा बने शोहदों ने कसम भी खाई थी कि अब कभी छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

शुक्रवार को मेरठ की लोहिया नगर थाना पुलिस ने 30 जनवरी को कोचिंग सेंटर पर जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीस जनवरी को आतिफ पुत्र आफताब निवासी गली नंबर 18 अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, अजहर उर्फ अजरू पुत्र नईम निवासी टीले वाली गली माता मंदिर के सामने फतेहउल्लापुर थाना लोहिया नगर मेरठ तथा जैद पुत्र करीम निवासी टीले वाली गली माता मंदिर के पास फतेहउल्लापुर थाना लोहिया नगर के खिलाफ पोक्सो एवं छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

लोहिया नगर पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए इनमें से आतिफ एवं अजहर उर्फ अजरू को कांच के पुल पर दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि तीस जनवरी को जिस समय तीनों मनचले कोचिंग सेंटर पर जाती छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने इन तीनों शोहदों को दबोच कर बीच सड़क पर मुर्गा बनाया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक बुजुर्ग ने मुर्गा बने शोहदों से कसम भी दिलवाई थी कि अब कभी छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

epmty
epmty
Top