आज अंडा करी बनाओं की बात सुनते ही भड़की पत्नी ने चाकू से पति..

आज अंडा करी बनाओं की बात सुनते ही भड़की पत्नी ने चाकू से पति..

एटा। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़ा होना आम बात हो चली है। लेकिन कई बार बात इतनी आगे तक चली जाती है कि मामला किसी की जान पर बन आता है। ऐसे ही जब पति ने आज घर में अंडा करी बनाने की बात कही तो गुस्से में उबाल खाई पत्नी ने तपाक से चाकू निकालकर पति पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए पति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दरअसल जनपद एटा की कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा में रहने वाले विनीत पुत्र मुरारी लाल का अंडा खाने का मन हुआ था। जब पत्नी ने आज क्या बनाऊं की बात अपने पति के आगे रखी तो वह बाजार से अंडे खरीद कर घर ले आया और पत्नी से अंडा करी बनाने के लिए कह दिया। यह बात सुनते ही पत्नी बुरी तरह से भड़क गई। पहले तो दोनों के बीच अंडा करी बनाने को लेकर नोकझोंक चलती रही।


इसी बीच गुस्से में आकर रसोई घर में घुसी पत्नी वहां से चाकू उठाकर ले आई और तपाक से पति पर हमला बोल दिया। चाकू के हमले में पति बुरी तरह से घायल हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अंडा करी खाने के चक्कर में घायल हुए पति ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

epmty
epmty
Top