पीएम मोदी व सीएम योगी को जान से मारने की धमकी- किया गिरफ्तार

पीएम मोदी व सीएम योगी को जान से मारने की धमकी- किया गिरफ्तार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ने की धमकी दी है। यह वार्निंग मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ किए जाने पर पकड़े गए शख्स ने बड़े खुलासे किए हैं।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सोमवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ने की धमकी दी।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। मामले की तहकीकात में जुटते हुए धमकी भरे कॉल करने वाले शख्स को पुलिस में दौड़ धूप कर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शख्स ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया था। मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम गिरोह के नाम पर मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष में धमकी भरे कॉल करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में व्यक्ति ने दावा किया है कि दाऊद गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या करने के लिए कहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने मुंबई के जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ने की धमकी दी थी।

इससे पहले अक्टूबर महीने में भी मुंबई पुलिस को एक ऐसा ही धमकी भरा संदेश मिला था, धमकी देने वाले व्यक्ति ने चेतावनी जारी की थी कि अगर भारत सरकार उसे 500 करोड रुपए का भुगतान करने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद में उनके नाम पर बने स्टेडियम को उड़ा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम कामरान खान बताया जा रहा है।

epmty
epmty
Top