कपल की बनाते थे अश्लील वीडियो- फिर करते थे.... पुलिस ने किया कैफे सील

कपल की बनाते थे अश्लील वीडियो- फिर करते थे.... पुलिस ने किया कैफे सील

औरैया। जिले के थाना बिधूना क्षेत्र में एक कैफे को पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में सील कर दिया। बताया जा रहा है कि रेस्टारेंट के केबिनों में सीसीटीवी कैमरे द्वारा वीडियो बनाकर ग्राहकों को ब्लैकमेल किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बिधूना खेत्र के अछल्दा रोड पर स्थित जायका कैफे नामक रेस्टोरेंट को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है इस कैफे के केबिनों में नवदंपत्ति और युवक-युवतियां जलपान के लिये वहां पर जाते है, जिनकी वीडियो बनाई गई और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया गया।

एक सप्ताह पूर्व एक युवक ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कैफे संचालक व कर्मचारियों ने उससे मारपीट की। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। दो दिन पहले पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें केबिन में छेद कर एक दम्पत्ति का अश्लील वीडियेा बनाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कस्बे के भानु ठाकुर की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

शुक्रवार को नायब तहसीलदार और सीओ बिधूना भरत पासवान ने मामले की जांच की तो आरोप सत्य निकले। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Next Story
epmty
epmty
Top