ताईबा का कत्ल कर युवक ने खुद को मारी गोली- जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

ताईबा का कत्ल कर युवक ने खुद को मारी गोली- जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रामपुर। जनपद के थाना सदर इलाके में युवक ने मोहल्ले में रहने वाली लड़के के घर पर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद फिर खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर के पॉश क्षेत्र ईदगाह गेट पर रहने वाले फरीद का खान एक माह पूर्व इंतेकाल हो गया था। पति का देहांत हो जाने के बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसकी पत्नि इद्दत में है, जिसके तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। सबसे बड़ी 18 साल की है, जिसका नाम ताईबा है। बताया जा रहा है कि इसी मोहल्ला का रहने वाला तालिब अपने पिता मुन्ने खान का पिस्टल लेकर ताईबा के घर पर पहुंच गया और गेट खटखटाया। गेट खटखटाने पर ताईबा ने दरवाजा खोला, दरवाजा खोलते ही ताबिल ने फायर कर दिया। इससे ताईबा के सिर में गोली लगी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई और वहीं पर दम तोड़ दिया। इसके बाद तालिब घर के बाहर आया और खुद को भी सिर में गोली मार ली, जहां उसकी भी मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये।

उक्त मामले को लेकर एसपी अशोक कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

epmty
epmty
Top