महिला को बदमाशों ने अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

महिला को बदमाशों ने अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गंगापुर कस्बे में कार से आये तीन बदमाशों ने सरेआम एक महिला का अपहरण कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म कर निर्वस्त्र छोडने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 25 वर्षीय महिला का शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गंगापुर डीएसपी ऑफिस से मात्र सौ कदम की दूरी से कार से आये तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस महिला को ये बदमाश आठ किलोमीटर दूर आमली रोड़ पर झुमपुरा चौराहे के नजदीक एक खंडहर मकान में ले गये, जहां तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ये बदमाश मौके से फरार हो गये। पीड़िता वहां निर्वस्त्र हालत में मदद का इंतजार करती रही। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची, जहां ये महिला बदहाल हालत में मिली। पुलिस ने कार कवर से महिला को ढंका और गंगापुर थाने ले आई। इस बीच डीएसपी गंगापुर लाभुराम भी थाने पहुंच गये, जिन्होंने पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली तो यह घटना पीड़िता ने बताई। इसके बाद पुलिस अधिकारी अपहरण स्थल के बाद उस स्थान पर भी गये, जहां महिला से दुष्कर्म हुआ। डीएसपी ने तत्काल तीन टीमें गठित कर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए रवाना की। देर रात तीन संदिग्धों को पुलिस ने डिटेन कर लिया। इस बीच, महिला का गंगापुर अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला रात को डीएसपी ऑफिस से सौ कदम की दूरी पर टहल रही थी। तभी एक कार आई, जिसमें तीन लोग सवार बताये गये हैं। कार, महिला के पास रुकी। बदमाशों ने महिला को जबरन कार में खींच लिया। यहां जबरदस्ती में महिला के हाथ की चूडिय़ां भी टूट गई। पीड़िता के पहने कपड़े भी उस खंडहर में नहीं मिले, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश उसके कपड़े भी वहां से अपने साथ ले गये, ताकि वह इस हालत में किसी से मदद न ले सके। इसके अलावा मौके पर संदिग्ध वस्तुएं भी मिलने की बात सामने आई है।

महिला बदहाल हालत में रोड़ पर खड़ी मदद का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक राहगीर वहां पहुंचा और महिला को इस हालत में देखकर उसने अपना पहना हुआ टीशर्ट खोलकर उसे पहनने को दिया। यह टीशर्ट महिला ने पहना। मौके पर पहुंची पुलिस बाद में प्लास्टिक के कवर से ढंक कर महिला को थाने ले गई, जहां उसे पहनने को कपड़े दिये गये। इसके बाद उससे घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने ली।

वार्ता

epmty
epmty
Top