दुल्हन को छोड़ दूल्हा दहेज में मिले 15 लाख लेकर फरार- दुल्हन के उड़े..

दुल्हन को छोड़ दूल्हा दहेज में मिले 15 लाख लेकर फरार- दुल्हन के उड़े..

आगरा। सगाई के दौरान मिले 15 लाख रुपए के बाद दुल्हन को ब्याह कर लाने के बजाय दूल्हा दहेज में मिले रूपयों को लेकर फरार हो गया। लड़की पक्ष के लोगों को जब मामले की जानकारी हाथ लगी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बाद में कई घंटे तक चली पंचायत का जब कोई परिणाम नहीं निकला तो लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मामला तूल पकड़ता देख अब दूल्हे के परिजनों ने दहेज में ली गई रकम वापस लौटने का आश्वासन दिया है।

दरअसल आगरा में ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में रहने वाले लड़के का रिश्ता मैनपुरी की रहने वाली युवती के साथ 2022 के दिसंबर महीने में निश्चित हुआ था। एक कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करने वाले लड़के की शादी में लड़की वालों द्वारा 15 लाख रुपए खर्च करने की बात कही गई थी।

लड़की पक्ष के लोगों ने सगाई में बुलेट बाइक देने के अलावा 10 लाख रूपए नकद और तीन लाख रुपए बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। सोमवार की रात दूल्हे की लगन सगाई हो गई थी और 24 नवंबर को दूल्हे राजा की शादी होनी थी। सोमवार को देवरी रोड स्थित फार्म हाउस के भीतर अंजाम दी गई सगाई के बाद दूल्हा अचानक से गायब हो गया। तकरीबन घंटे भर तक दूल्हे के आने की प्रतीक्षा की गई। इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने बताया की लड़के का अपहरण हो गया है वह घर के पास दुकान तक गया था लेकिन उसके बाद उसका पता नहीं चल पा रहा है।

उधर लड़की वालों का कहना था कि दूल्हा अपना मोबाइल गाड़ी की चाबी और अन्य सामान घर पर ही छोड़ गया था। बाद में इस मामले को लेकर पंचायत आयोजित की गई, जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष पर अपने बेटे को साजिश के तहत गायब करने का आरोप लगाया।

मामला नहीं सुलझा तो लड़का और लड़की पक्ष के लोग एकता पुलिस चौकी पहुंच गए। लड़की वालों ने शादी से मना करते हुए दहेज में दी गई रकम लौटाने को कहा। दोपहर के समय हुई बातचीत के बाद लड़के वालों ने दहेज में मिले पैसे लौटाने का वायदा किया। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया है कि लड़की वालों की ओर से इस मामले में तहरीर देने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

epmty
epmty
Top