किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म- 8 महीने की गर्भवती होने पर खुली पोल

किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म- 8 महीने की गर्भवती होने पर खुली पोल

गोरखपुर। जनपद के थाना गुलरिहा इलाके में एक आरोपी ने 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया। 8 महीने की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। इसी मामले को लेकर जब उलाहने दने के लिये किशोरी के परिजन देने गये तो जब से गांव में पंचायत चर्चा बनी हुई है। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गुलरिहा इलाके एक गांव की निवासी एक किशोरी सातवीं क्लास में पढ़ाई करती है। स्कूल जाते दौरान इस किशोरी को आरोपी युवक जबरदस्ती उसे उठाकर अपने साथ ले गया और उसके मासूम के दुष्कर्म कर दिया। इसी दौरान युवक ने उसे किसी को ना बताने की धमकी दी। युवकी की धमकी से हुई दहशत से किशोरी ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। धीरे-धीरे इस बच्ची का पेट बढ़ने लगा एक दिन किशोरी की मां का उस पर ध्यान पड़ा। इसके बाद किशोरी की मां ने उसे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपनी मां को सारी कहानी बता दी। बताया जा रहा है कि किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई है। इसके बाद किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे कि ऐसा बच्ची के साथ क्यों किया है।इसी बीच कुछ लोग पंचायत करने को कहने लगे। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिवसों से यहां पर चल रही पंचायतों की गांव के चहुंओर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि जिस आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है वह कुछ माह पूर्व ही छेड़छाड व पॉक्सों एक्ट में कारागार गया था, जो तीन महीने बाद जेल से बाहर आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

epmty
epmty
Top