सरप्राइस देने के लिए अचानक पहुंची लड़की तो अंदर का नजारा देख..
नई दिल्ली। प्रेमी प्रेमिका के बीच एक दूसरे को नजदीक लाने के लिए अक्सर तरह-तरह की तरकीबें भिड़ाई जाती है। कई बार एक दूसरे के नजदीक पहुंचने के दौरान ऐसी घटना भी सामने आ जाती है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच में जब किसी की तीसरे की एंट्री हो जाती है तो सब कुछ गुड गोबर हुआ दिखाई देने लगता है। इसी तरह अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए एक लड़की जब अचानक उसके घर पहुंच गई तो उसका बॉयफ्रेंड किसी और के साथ गुलछर्रे उड़ाने में व्यस्त मिला।
दरअसल अमेरिका की कैरोलिना की रहने वाली एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि वह दोनों अलग-अलग रह रहे थे और वर्ष भर में मुश्किल से गिनी चुनी बार ही एक दूसरे से मिल पाते थे। प्रेमी के दिल के नजदीक पहुंचने के लिए 1 दिन लड़की ने प्रेमी के घर पहुंचने का प्लान बनाया और वह उसे खबर दिए बगैर सरप्राइस देने के लिए उसके घर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर के भीतर प्रवेश किया तो उसने अपनी आंखों से देखा कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की के साथ व्यस्त है। जैसे ही लड़की को अपने बॉयफ्रेंड की सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई और वह सदमे में पहुंच गई।
यह सब उस समय हुआ जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाती है और अंदर से कोई जवाब नहीं आता है। इसी बीच लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड अंदर है और उसके साथ कोई अन्य लड़की है। मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक इतना कुछ होने के बाद भी लड़की काफी देर तक अपने बॉयफ्रेंड के बेडरूम के बाहर खड़ी रही। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।