विश्वविद्यालय में व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में किशोर गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में किशोर गिरफ्तार

सिडनी। सिडनी विश्वविद्यालय के परिसर में एक व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में मंगलवार को किशोर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.35 बजे विश्वविद्यालय परिसर में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलने के बाद कैंपरडाउन में पररामट्टा रोड के किनारे शैक्षणिक सुविधा में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल ने एक बयान में पुष्टि किया कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों को पता चला कि घटना के बाद एक किशाेर परमट्टा रोड पर एक बस में सवार होकर फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग को रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि दोनों में से कोई भी व्यक्ति एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं।

एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि एहतियाती उपाय के रूप में विश्विद्यालय परिसर में सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा सकती है, जांच अभी जारी है।

epmty
epmty
Top