SP की गोली मारकर हत्या- दहशत का माहौल

SP की गोली मारकर हत्या- दहशत का माहौल

इंफाल। मणिपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद की मंगलवार को मोरेह के ईस्टर्न ग्राउंड में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि आनंद सीमावर्ती शहर में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे और हेलीकॉप्टर सेवा को सक्षम करने के लिए क्षेत्र में कार्यों की निगरानी में लगे थे। श्री आनंद को किसी लंबी दूरी के हथियार से वार किया गया और गोली उसकी छाती को भेदती हुई निकल गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने अन्य पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया। सीमावर्ती शहर में दाेनों ओर से भारी गोलीबारी की सूचना मिली है। चूंकि विभिन्न कुकी संगठनों ने राजमार्ग पर पुलिस की आवाजाही रोक दी है इसलिए सीमावर्ती शहर में केवल कुछ पुलिसकर्मी ही ड्यूटी पर थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बलों को हवाई मार्ग से भेजा गया।

पिछले कुछ दिनों के दौरान मणिपुर पुलिस के जवानों ने लगभग 11 म्यांमार नागरिकों को गिरफ्तार किया था जो मोरेह में अवैध गतिविधियों में शामिल थे।

वर्ष 1991 में कुकी नागा संघर्ष के बाद मोरेह में कोई नागा बस्ती नहीं थी और तीन मई 2023 को शुरू हुए मैतेई कुकी संघर्ष के बाद सभी मैतेई सीमावर्ती शहर से भाग गए थे। कुकी संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था और सीमा पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मणिपुर पुलिस की तैनाती की भी अनुमति नहीं दी थी।

epmty
epmty
Top