शराबी नू चढ़ी जवानी- चल रही हैं मेरे साथ- महिलाओं ने चप्पलों से किया..

शराबी नू चढ़ी जवानी- चल रही हैं मेरे साथ- महिलाओं ने चप्पलों से किया..
  • whatsapp
  • Telegram

अमरोहा। रमाबाई डिग्री कॉलेज के सामने स्थित पार्क में टहल रही महिलाओं के साथ गंदे गंदे इशारे करते हुए विशेष समुदाय का युवक उनके करीब पहुंच गया और साथ चलने की बात कहने लगा। युवक के मुंह से साथ चलने की बात सुनते ही महिलाओं ने चप्पलों से उसका ऐसा स्वागत किया कि भीड़ को उसे महिलाओं के चंगुल से छुड़ाकर भगाना पड़ा।


अमरोहा के गजरौला थाने के बराबर में इंदिरा चौक के पास नगर पालिका परिषद की ओर से बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए पार्क में रोजाना की तरह महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। रमाबाई डिग्री कॉलेज के सामने स्थित पार्क में बच्चे तो खेलने में व्यस्त हो गए और महिलाएं पार्क में टहलने लगी। इसी दौरान पार्क के पास ही पहुंचे विशेष समुदाय के व्यक्ति ने मैदान में टहल रही महिलाओं को इंगित कर उनकी तरफ गंदे गंदे इशारे करने शुरू कर दिए।




महिलाओं ने जब उसे इग्नोर किया तो वह अपने हौसले को बुलंद करते हुए महिलाओं के करीब पहुंच गया और उनसे साथ चलने की बात कहने लगा। व्यक्ति की इस हरकत को देखकर महिलाओं को गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। लेकिन इस पर भी जब वह नहीं माना तो एक महिला ने हौसला दिखाते हुए उसके गाल पर तडातड कई तमाचे जड़ दिए। जब वह भागने की कोशिश कर रहा था तो आसपास की महिलाएं आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी और थाने के बराबर में स्थित बस्ती मार्ग पर उसे पकड़ लिया। जहां युवक की जमकर धुनाई की गई। घटना को देख राहगीर रुक गए और उन्होंने महिलाओं को समझ कर आरोपी को वहां से भगा दिया।

epmty
epmty
Top