रिश्ते शर्मशार- पहले ठूंसा कपड़ा फिर एकांत में घसीटा- भतीजी से दुष्कर्म

कानपुर देहात। जनपद के थाना अकबरपुर कोतवाली इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी भतीजी को ही अपनी हबश का शिकार बना लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना अकबरपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात को अपनी छत पर किशोरी लेटी हुई थी। इस दौरान चाचा ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और एकांत में ले गया। इसके बाद चाचा ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए भतीजी को अपनी हबश को शिकार बना लिया।

दुष्कर्म करने के बाद भतीजी को जुबान खोलने पर गंभीर परिणाम की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों से पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसके पिता ने थाने को पहुंचकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।