15 से 16 साल की तीन लड़कियों के खिलाफ रेप का मुकदमा

15 से 16 साल की तीन लड़कियों के खिलाफ रेप का मुकदमा

पीलीभीत। रात के अंधेरे में घर से बाहर निकलने को राजी कर अपने साथ ले जाई गई लडकी को उसकी 15 से 16 साल की लडकियों ने अपने 17 वर्षीय दोस्त के हवाले कर दिया। जिसने लडकी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की को अपने परिचित के हवाले करने वाली 15 से 16 साल की तीन लड़कियों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिचित के हाथों लड़की का रेप कराया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लड़कियों के साथ आरोपी युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित पिता की ओर से जहानाबाद थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि पिछले महीने की 27 जुलाई को गांव की ही रहने वाली 15 से 16 साल की उम्र की तीन लड़कियों ने उसकी बेटी को रात के समय घर से बाहर निकलने के लिए राजी कर लिया था। तीनों ही लड़कियां उसकी बेटी की सहेलियां थी। तीनों लड़की उसकी बेटी को बेटी को उन्हीं के गांव के 17 वर्षीय आरोपी लड़के के पास ले गई। जहां उसने उसकी बेटी के साथ रेप किया। 6 अगस्त को घटना के बारे में जब उसे पता चला तो उसने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।


जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक उमेश सोलंकी ने बताया है कि पीड़ित पिता की ओर से की गई शिकायत के आधार पर 15 से 16 साल की तीनों लड़कियों के साथ आरोपी युवक के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के आधार पर इस मामले में लड़कियों की भूमिका के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

epmty
epmty
Top