पापा की परी- नशे में टल्ली होकर सड़क पे चली- रास्ते में पुलिस से भिड़ी

सहारनपुर। नशे में टल्ली होने के बाद सड़क पर हालातों का विचरण करने निकली लड़कियों ने रास्ते में जमकर बवाल काटा। हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए स्वयं को आधुनिक दिखाने वाली दोनों लड़कियां पुलिसकर्मी के साथ भिड़ गई और अभद्रता करते हुए उसके साथ गाली गलौज भी की गई। बाद में मौके पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों लड़कियों को हिरासत में लेते हुए उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया। थाने पर पहुंचे परिजन मिन्नतें करते हुए अपनी परियों को थाने से ही जमानत दिलाकर अपने साथ ले गए।
दरअसल मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मेट्रो सिटी सहारनपुर के रेलवे रोड का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक स्वयं को आधुनिक दिखाने वाली दो लड़कियां सोमवार की देर रात सड़क पर घूमने के लिए निकली थी। एक युवती फ्रॉक पहले हुई थी जबकि दूसरी जींस टीशर्ट में सुसज्जित थी।
दोनों लड़कियां जब रास्ते में चल रहे लोगों के साथ अभद्रता करते हुए जा रही थी तो मामले की जानकारी मिलने के बाद एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गया और उसने लोगों के साथ अभद्रता कर रही दोनों लड़कियों से शालीनता के साथ अपनी राह पर जाने की नसीहत दे डाली। पुलिसकर्मी के मुंह से नसीहत भरी बातें सुनते ही दोनों लड़कियां आपे से बाहर हो गई और इन्होंने आव देखा ना ताव पुलिसकर्मी के साथ भिड़ गई। इस दौरान जब पुलिसकर्मी ने बवाल काट रही दोनों लड़कियों की वीडियो बनाने की कोशिश की तो दोनों युवतियां गालियां देते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगी।

मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाने के बाद दोनों लड़कियां अपने मुंह से अपशब्द कहते हुए वहां से निकल गई। बाद में मौके पर पहुंची महिला कांस्टेबल दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। बेटियों के कारनामे को सुनकर परिजन तुरंत रात में ही थाने पहुंचे। उस समय तक पुलिस दोनों लड़कियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर चुकी थी। बाद में परिजनों एवं अन्य लोगों की मिन्नतो के बाद दोनों लड़कियों को थाने से ही जमानत दे दी गई। हंगामा काट रही लड़कियों को देख रहे लोगों का कहना है कि दोनों युवतियां दारू के नशे में टल्ली थी, जिसके चलते उन्होंने अपना आपा खो दिया था।