हिंसा का नंगा नाच जारी- गोलीबारी आगजनी में तीन की मौत

हिंसा का नंगा नाच जारी- गोलीबारी आगजनी में तीन की मौत

इंफाल। सुरक्षाबलों का मुकाबला करते हुए मैतेई समुदाय के लोग लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे से लगातार चल रही झड़प के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी और झड़प की यह घटनाएं उस समय हुई है जब हमलावर बफर जोन क्लास करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने मुकाबला करना शुरू कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई है। मणिपुर में दो समुदाय के बीच चल रही हिंसा अभी थमती हुई नहीं लग रही है। बफर जोन क्रॉस करने की कोशिश कर रहे मैतेई समुदाय के लोगों को जब सुरक्षाबलों द्वारा रोका गया तो उन्होंने जवानों का मुकाबला करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी।


सुरक्षाबलों को भी मजबूरी के चलते गोलीबारी का जवाब फायरिंग से ही देना पड़ा। सुरक्षा बलों के साथ झड़प एवं गोलीबारी की यह घटनाएं टेराखोंगसांगबी और थोरबुंग मूंग में हुई है। यह इलाका कुकी एवं में 23 समुदाय के लोगों के बीच का बॉर्डर है जो बफर जोन कहलाता है। गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों की पहचान 46 वर्षीय युमनम जितेन मैतेई, 67 वर्षीय युमनम पिशाक मैतेई और 39 वर्षीय युमनम प्रेमकुमार मैतेई के रूप में की गई है, तीनों ही क्वार्टर लामलाई के रहने वाले हैं।

epmty
epmty
Top