बीच सड़क उतारा नेतागिरी का भूत- कार्यकर्ताओं ने BJP नेता की जूते चप्पल

बीच सड़क उतारा नेतागिरी का भूत- कार्यकर्ताओं ने BJP नेता की जूते चप्पल

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के ऊपर चढ़े कमीशनखोरी के भूत को उतारने के लिए कार्यकर्ताओं ने जूते चप्पलों का सहारा लिया और बीच बाजार भाजयुमो नेता की जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर नेताजी की पिटाई का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महिंदपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बीच सड़क पर अपने ही नेता की जूते चप्पलों के साथ पिटाई कर रहे हैं।

भाजयुमो नेता की सरेआम पिटाई कर कार्यकर्ताओं ने इतने पर ही बस नहीं की बल्कि पाइप से भी भाजयुमो को नेता की जमकर पिटाई की गई। जानकारी प्राप्त हो रही है कि पल्लव पोरवाल के साथ किसी मुददे पर बातचीत करने के लिए भाजयुमो के दो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई जो थोड़ी ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए भाजयुमो के साथ की गई पिटाई के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह एवं जीवन सिंह के रूप में हुई है।


कार्यकर्ताओं की मारपीट का शिकार हुए पल्लव पोरवाल का कहना है कि उसकी पिटाई करने वाले दोनों कार्यकर्ताओं की शिकायत जनमोर्चा के माध्यम से करवाई गई थी। क्योंकि दोनों कार्यकर्ता लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करते हैं। उधर भाजयुमो नेता द्वारा अपनी सफाई पेश करते हुए दी गई ब्लैकमेलिंग की दलील को झूठ का पुलिंदा बताते हुए दोनों कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिदपुर में हो रहे बस स्टैंड के निर्माण में उनकी जेसीबी लगवाने के बदले पल्लव पोरवाल उनसे रंगदारी यानी कमीशन मांग रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

epmty
epmty
Top