रिश्तो का कत्ल- चोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप- आरोपी अरेस्ट

रिश्तो का कत्ल- चोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप- आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली। एक ही परिवार के चार लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने की वारदात से आसपास के लोगों में दहशत पसर गई है। रिश्तो का कत्ल करते हुए 4 लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला युवक मौके से भागने के बजाय शवों के पास ही बैठा रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एक युवक ने रिश्तो के कत्ल की वारदात को अंजाम देते हुए चाकू से गोदकर अपने माता-पिता के अलावा बहन और दादी की नृशंस हत्या कर दी है। रात के सन्नाटे में जब मौत के घाट उतारे जा रहे लोगों ने मदद के लिए चीख-पुकार मचाई तो आसपास के लोग भाग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जहां का मंजर देख कर उनके भी दिल बुरी तरह से दहल गए। चार लोगों के लहूलुहान शव बेड और जमीन पर पड़े हुए थे। मोहल्ले वालों की ओर से दी गई सूचना के बाद दिल्ली पुलिस भागदौड़ करते हुए मौके पर पहुंची। मंगलवार की रात सोते समय अंजाम दिए गए इस हत्याकांड के तहत लड़की का शव कमरे में पड़ा हुआ था। जबकि दादी बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। माता पिता केशव भी खून से लथपथ हालत में कमरे के भीतर पड़े हुए थे। चोहरे हत्याकांड का यह मंजर देख कर पुलिस भी एक बार बुरी तरह से सन्न रह गई। चारों शवों के पास एक युवक बैठा हुआ था, जिसके कपड़े खून में रंगे हुए थे। पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया और चारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। मोहल्ला वासियों के मुताबिक चोहरेे हत्याकांड को अंजाम देने वाला युवक नशे का आदी हो चुका है। युवक ने हत्याकांड को किन कारणों से अंजाम दिया है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Next Story
epmty
epmty
Top