नन्ही बेटी और बेटे की हत्या कर मां ने कर लिया सुसाइड

झांसी। परिवारिक विवाद कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि वह खतरनाक अंजाम तक पहुंच जाता है। एक मामला ऐसा ही जनपद झांसी से सामने आया है एक मां ने अपने बेटा और बेटी को जलाकर उनकी जान ले ली। इसके बाद खुद ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार चिरगांव थाने के नदसिया गांव में एक महिला ने परिवारिक विवाद को लेकर अपने दो बच्चों की जलाकर हत्या करने के बाद खुद ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की कुल नौ महीने की और बेटे ढ़ाई साल का था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पंचनाम भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Next Story
epmty
epmty