किशोरी के साथ छेडछाड़- आरोपी युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

किशोरी के साथ छेडछाड़- आरोपी युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

आगरा। जनपद के थाना सैंया इलाके के एक गांव में किशोरी ने एक युवक पर छेड़छाड का आरोप लगाया। वहीं विवाद बढ़ने की वजह से युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी शाम के तकरीबन 7 बजे किसी कार्य से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान किशोरी पर बुरी नजर डालते हुए गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने युवक से बचने के लिये शोर मचाया, जिसके बाद युवक किशोरी को शोर मचाता देख, वहां से फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंचते ही पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि किशोरी द्वारा अपने परिजनों को जानकारी देने और विवाद बढ़ने के डर से युवक ने घर पर कमरा बन्द कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिये आगरा के हॉस्पिटल ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर छेड़छाड़ के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी के बयान को दर्ज कर लिया है। आरोपी की हालत में सुधार होते ही पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जायेगी।

epmty
epmty
Top