बीती रात मुजफ्फरनगर में जमीनी विवाद और लेनदेन में हो गए दो कत्ल

बीती रात मुजफ्फरनगर में जमीनी विवाद और लेनदेन में हो गए दो कत्ल

मुजफ्फरनगर। बीती रात दो अलग-अलग थाना इलाकों में जमीनी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर दो हत्या की घटना घटित हो गई है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिले में बीती रात तितावी और नई मंडी थाना इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों का कत्ल हो गया। बताया जाता है कि सबसे पहले तितावी थाना इलाके के लालूखेड़ी गांव के रहने वाले अजय निर्वाल ने कोरोना काल में गांव के ही अश्वनी शर्मा के यहां मजदूरी की थी। बताया जाता है कि अजय के तब से अश्विनी शर्मा पर कुछ रुपए बकाया निकल रहे थे। देर शाम जब वह अश्वनी शर्मा से अपने रुपए लेने गया तब दोनों के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अश्वनी शर्मा ने अपने बेटे शिवा और भाई कपिल को अजय के साथ झगड़े की सूचना दे दी। अश्वनी शर्मा से विवाद के बाद जब अजय वापस लौट रहा था तब रास्ते में कपिल और शिवा ने रोक कर अजय के साथ मारपीट कर चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसके परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी।

इसके साथ ही नई मंडी थाना इलाके के बिलासपुर गांव में कालूराम और बुटाराम दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि देर शाम बूटा राम और कालूराम आपस में बातचीत कर ही रहे थे तभी कालूराम का दामाद संजीव मौके पर आया और तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कालूराम के दामाद संजीव ने फावड़े से बूटा राम को बुरी तरह घायल कर दिया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या आरोपी संजीव को हिरासत में ले लिया था।

Next Story
epmty
epmty
Top