झगडा करने से रोका, बुला लुंगी पुलिस- यह सुनकर कर दिया महिला का मर्डर

झगडा करने से रोका, बुला लुंगी पुलिस- यह सुनकर कर दिया महिला का मर्डर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात सड़क पर शोर-शराबा कर रहे स्टूडेंट्स को एक महिला ने रोकने का प्रयास किया तो एक स्टूडेंट ने गोली चलाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आठ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ राजधानी के सैरपुर क्षेत्र में पड़ने वाले हॉस्टल में स्टूडेंट्स के बीच शनिवार की देर रात सड़क पर विवाद हो रहा था और 43 वर्षीय महिला सारिका श्रीवास्तव अपनी छत पर टहल रही थी। सारिका ने झगड़ा करने से मना किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो लड़के कुछ दूर हट गये। फिर अचानक फिर लौटकर आये और बोले लगे कि अच्छा पुलिस को शिकायत करोगे और फिर एक स्टूडेंट ने सारिका के ऊपर गोली चला दी जो उसके सीने में जा लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता नायक सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतका सारिका के पति फार्मा कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top