करवा चौथ मनाने जा रही महिला हेड सिपाही से किडनैप के बाद रेप

करवा चौथ मनाने जा रही महिला हेड सिपाही से किडनैप के बाद रेप

कानपुर। करवा चौथ का त्यौहार मनाने के लिए ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल का लिफ्ट देने के बहाने किडनैप करने के बाद बाइक सवार ने खेत में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। विरोध करने पर की गई मार पिटाई से महिला कांस्टेबल का दांत टूट गया है।

राम की नगरी अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सुल्तानपुर में ड्यूटी करने के बाद करवा चौथ का त्यौहार मनाने के लिए कानपुर स्थित अपनी ससुराल में आ रही थी। पैदल चलकर आ रही महिला हेड कांस्टेबल को रास्ते में मिले 34 साल के धर्मेंद्र पासवान ने लिफ्ट देने के बहाने महिला हेड कांस्टेबल को अपनी बाइक पर बैठा लिया और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के खेत में ले जाकर गांव बुद्धेड़ा निवासी 34 साल के कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान ने महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, इस दौरान महिला का एक दांत भी टूट गया। अपना बचाव करते हुए महिला कांस्टेबल ने आरोपी की उंगली को दांतों से काट दिया। शोर मचाए जाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीसीपी दक्षिण मनोज कुमार पांडे ने पुलिस फोर्स के साथ तुरंत सर्च ऑपरेशन चलते हुए किडनैप के बाद महिला कांस्टेबल से रेप करके फरार हुए कल्लू उर्फ धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story
epmty
epmty
Top