डीजे पर चले लाठी डंडे, घराती-बारात की कर दी पिटाई- पुलिस ने कराई शादी

डीजे पर चले लाठी डंडे, घराती-बारात की कर दी पिटाई- पुलिस ने कराई शादी

अलीगढ़। मंगलवार की देर रात शादी समारोह में डीजे पर घराती-बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों और घराती-बाराती में डांस को लेकर विवाद हो गया और फिर दोनों में लाठी डंडे चले। इस विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायल को हॉस्पिटल में एडमिट कराकर पुलिस ने दुल्हन के प्राथमिक उपचार के बाद उसकी शादी करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना लोधा इलाके के गांव में मंगलवार की रात को चंदन की पुत्री प्रीति की शादी थी। थाना अकराबाद में पड़ने वाले गांव कटहरा आलमपुर से बारात आई थी। बारात के स्वागत के पश्चात स्टेज पर जयमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान घराती और बाराती डीजे के डिस्को पर डांस कर रहे थे।



दुल्हन के भाई का आरोप है कि डांस करने के दौरान चंदन सिंह के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर वहां आ गये और वह भी डीजे पर डांस करने लगे। जब परिवार के लोगों ने उन्हें शराब के नशे में देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद पड़ोसियों ने हंगामा करते हुए घराती और बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। लड़ाई को बजता हुआ देख दुल्हन प्रीति ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो दुल्हन को भी पीट दिया।

उक्त मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मारपीट में दुल्हन प्रीति के अलावा पिता चंदन, भाई बलदेव, बहन बबीता सहित 6 लोग घायल हुए है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। दुल्हन को उपचार के बाद घर लाया गया और पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। दुल्हन के भाई की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top