कालोनी में गंदा काम- व्हाट्सएप से देह व्यापार कर रही 3 महिलाएं अरेस्ट

कालोनी में गंदा काम- व्हाट्सएप से देह व्यापार कर रही 3 महिलाएं अरेस्ट

गाजियाबाद। मेट्रो सिटी के पाॅश रिहायशी इलाके में रहकर सेक्स रैकेट चला रही तीन महिलाओं को पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के चंगुल में फंसी महिलाएं व्हाट्सएप के माध्यम से सेक्स कारोबार चला रही थी।

अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही जनपद की थाना सिहानी गेट पुलिस ने मेट्रो सिटी गाजियाबाद के पाॅश रिहायशी इलाका कहे जाने वाले नेहरू नगर में छापा मार कार्यवाही करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

अरेस्ट की गई तीनों महिलाओं के पास से मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट से सेक्स कारोबार चलाएं जाने के साक्ष्य मिले हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को इन तीनों के मकान से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई है।

जानकारी मिल रही है कि मोहल्ले में बाहरी लोगों की आवाजाही से तंग आए आसपास के लोगों ने थाना सिहानी गेट पुलिस को इलाके में बड़े पैमाने पर देह कारोबार चलाएं जाने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने आम जनमानस की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कई दिनों तक महिलाओं के घरों की निगरानी की। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए जब इनके मकान पर छापा मार कार्यवाही की तो उनके द्वारा सेक्स रैकेट चलाने के मामले का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस की इस छापा मार कार्यवाही में कोई ग्राहक हाथ नहीं लग सका है।

epmty
epmty
Top