क्रिसमस पर टूटा कहर- जलायें ईसाइयों के घर- त्योहार मनाने गए थे...

क्रिसमस पर टूटा कहर- जलायें ईसाइयों के घर- त्योहार मनाने गए थे...

ढाका। पड़ोस के गांव में क्रिसमस का त्योहार मनाने गए ईसाइयों पर कहर बरपाते हुए उपद्रवियों ने उनके घर आग के हवाले कर दिए। आग की चपेट में आकर 17 ईसाइयों के घर राख हो गए हैं।

बांग्लादेश में क्रिसमस के त्योहार पर ईसाइयों पर कहर बरपाते हुए 17 लोगों के घर आग के हवाले कर दिए गए। बंदरबन जिले के चटगांव पहाड़ी इलाके में अंजाम दी गई घटना के समय पीड़ित परिवार के लोग क्रिसमस के मौके पर पड़ोस के गांव में प्रार्थना करने के लिए गए थे।

इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए उपद्रवियों ने उनके घरों को आग के हवाले कर दिया। ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया है कि आग लगाने की इस घटना में उनका तकरीबन 15 लाख टका से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया।

Next Story
epmty
epmty
Top