रात को हुआ विवाद- पत्नि का चाकू से किया मर्डर- मौके पर पुलिस मौजूद

रात को हुआ विवाद- पत्नि का चाकू से किया मर्डर- मौके पर पुलिस मौजूद

उन्नाव। जनपद सदर कोतवाली क्षेत्र में किसी बात पर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नि के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव कोतवाली की किला चौकी क्षेत्र में ईदगाह पत्थर कटा कॉलोनी में रहने वाले पति शिबू खान और पत्नि शाइस्ता परवीन के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि पति ने अपनी पत्नि पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आये मोहल्ले वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


गंभीर रूप से घायल हुई खून से लथपथ पड़ी महिला को पुलिस उपचार के लिये हॉस्पिटल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति शिबू को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस हत्या को लेकर पड़ताल में जुट गई है।

epmty
epmty
Top