बाथरूम में कक्षा 2 की लड़की से छेड़छाड़- उतरवाये कपड़े और प्राइवेट..

बाथरूम में कक्षा 2 की लड़की से छेड़छाड़- उतरवाये कपड़े और प्राइवेट..

बेंगलुरु। 8 साल की स्कूली लड़की को साथ में पढ़ने वाले दो लड़कों ने बाथरूम में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की और धमकाकर लड़की के कपड़े उतरवाने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट चोट पहुंचाई। लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

कर्नाटक के मांड्या में कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

पीड़ित लड़की की मां के मुताबिक कक्षा 2 में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी ही क्लास में पढ़ने वाला स्टूडेंट एक अन्य क्लास के लड़के के साथ उसकी बेटी को स्कूल के बाथरूम में ले गया था। जहां दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और डरा धमका कर लड़की के कपड़े उतरवाए।

इसके बाद दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट चोट पहुंचाई। लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी छात्रों ने घटना के बारे में उसे किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए कहा था कि यदि किसी को बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा। लेकिन 31 जनवरी को हुई यह घटना लड़की ने बीते दिन अपनी मां के सामने उजागर कर दी।

पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादांडी ने बताया है कि लड़की के बयान के आधार पर दोनों आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस स्कूल कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top