स्वीट्स शॉप पर चली गोलियां- पब्लिक में मची अफरा तफरी

स्वीट्स शॉप पर चली गोलियां- पब्लिक में मची अफरा तफरी

नई दिल्ली। राजधानी के व्यस्ततम इलाके में स्थित स्वीट शॉप पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली चलाई जाने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से शीशे चकनाचूर हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई है।

राजधानी दिल्ली के पश्चिम दिल्ली इलाके के तिलक नगर में स्थित सिंगला स्वीट्स शॉप पर शुक्रवार की देर रात जब ग्राहकों द्वारा विभिन्न किस्म की मिठाइयों की अपने-अपने हिसाब से खरीदारी की जा रही थी, उसी समय बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने स्वीट्स शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान में लगे शीशे पर गोली चला दी। बीच बाजार सरेआम गोलियां चलने से लोगों में दहशत पसर गई। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से स्वीट्स शॉप का शीशा चकनाचूर होकर जमीन पर बिखर गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की, पुलिस को मौके से चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top