छेड़छाड़ को लेकर बहा खून- 2 पक्षों में चले ईंट पत्थर- 10 की हालत गंभीर

छेड़छाड़ को लेकर बहा खून- 2 पक्षों में चले ईंट पत्थर- 10 की हालत गंभीर

गाजियाबाद। युवती के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हुआ। दोनों तरफ से चले ईंट पत्थरों की चपेट में आकर जख्मी हुए 10 लोगों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया है। संघर्ष की इस वारदात के सिलसिले में दौड़ धूप करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित बंबा मार्ग से होती हुई एक युवती आदर्श कॉलोनी से चलकर अपने घर जा रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में मिले एक युवक ने लड़की पर टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने इस बात का विरोध किया और अपने घर जाकर युवक की करतूत बताई। लड़की पक्ष के लोगों ने जब युवक के घर पहुंच कर परिजनों से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत करते हुए नाराजगी जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा, दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने से मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। झगड़े की इस वारदात में घायल हुए एक पक्ष के मुरसलीन, सोनम एवं सोहेल तथा दूसरे पक्ष के सुजैन, रानी और सलीम आदि 10 लोगों को पुलिस द्वारा ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन व्यक्ति गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर किए गए हैं। संघर्ष की इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top