जमीनी विवाद में भाजपा विधायक ने महेश को थाने में मारी गोली

जमीनी विवाद में भाजपा विधायक ने महेश को थाने में मारी गोली

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने जमीनी विवाद में अपने प्रतिद्वंदी शिवसेना नेता को थाने में ही गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी विधायक को हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड और शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिकायत लेकर पहुंचे थे। दोनों पक्ष जब आमने-सामने हुए तो दोनों के बीच बहस होने लगी।

बताया जाता है कि इसी बीच भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर थाने में ही गोली चला दी। इस गोलाबारी में महेश गायकवाड और उनके समर्थक राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मीरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने दोनों को ठाणे के जूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने विधायक को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस मामले में में पुलिस ने विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Story
epmty
epmty
Top