भाजपा प्रत्याशी पर हमला- पत्थर लगने से हुए घायल- गाड़ी के शीशे टूटे

भाजपा प्रत्याशी पर हमला- पत्थर लगने से हुए घायल- गाड़ी के शीशे टूटे

भोपाल। भिंड जनपद की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के ऊपर हमला किया गया है। पत्थर लगने से घायल हुए बीजेपी कैंडिडेट को अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया गया है। हिंसा की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके की तरफ रवाना हो गया है।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच भिंड जनपद के मानहड गांव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश शुक्ला पर भीड़ द्वारा हमला किया गया है।

इस दौरान किए गए पथराव की चपेट में आकर बीजेपी कैंडिडेट की गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। पत्थर लगने से घायल हुए बीजेपी उम्मीदवार को तत्काल अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया गया है। बीजेपी कैंडिडेट पर हमले और पथराव होने की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में आज 230 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कई स्थानों से लगातार मतदान में हिंसा होने की खबरें मिल रही है।

epmty
epmty
Top