सर्राफ की दुकान पर पहुंची बुर्कानशी महिलाएं ले उड़ी अंगूठियों से भरा..

सर्राफ की दुकान पर पहुंची  बुर्कानशी महिलाएं ले उड़ी अंगूठियों से भरा..

मुजफ्फरनगर। सर्राफ की दुकान पर जेवरातो की खरीदारी करने के लिए पहुंची बुर्कानशी दो महिलाएं दुकानदार के नजर बचते ही अंगूठियों से भरे डिब्बे को सहज में ही ले उड़ी। महिलाओं की यह करतूत दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे के भीतर कैद हो गई है। रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर दो महिलाएं एक सर्राफ के यहां जेवरात की खरीदारी करने के लिए पहुंची थी। बुर्कानशीं दोनों महिलाओं ने दुकानदार से तरह-तरह की चीजें देखी। इस दौरान सोने की अंगूठियां दिखाने के लिए जब सर्राफ को कहा गया तो कारोबारी ने सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा दोनों महिलाओं के सामने उत्साह के साथ पेश कर दिया। अंगूठियां पहनकर देख रही दोनों महिलाओं ने शराब से जब किसी और वस्तु की डिमांड की तो वह उठकर उस सामान को उठाने के लिए चला गया। इसी बीच मौका पाते ही दोनों महिलाओं ने अंगूठी से भरे डिब्बे को उठाकर अपने पास ले रख लिया। काफी देर तक महिलाएं कारोबारी को बातों में उलझाकर जेवरात देखती रही। अंत में पसंद नहीं आने की बात कहकर दोनों महिलाएं दुकान से निकल गई।

महिलाओं के जाने के बाद जब कारोबारी दिखाए गए सामान को समेटकर रखने लगा तो उनमें अंगूठियों का डिब्बा कम हुआ दिखाई दिया। दुकान में अंगूठियों के डिब्बे की तलाश की गई मगर वह हाथ नहीं लग सका। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें दोनों महिलाएं अंगूठी से भरे डिब्बे को अपने पास छिपाती हुई दिखाई दे रही है। पीड़ित कारोबारी ने दोनों महिलाओं की तलाश में काफी देर तक भागदौड़ की, परंतु दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए अंगूठियों से भरा डिब्बा बरामद किए जाने की मांग की है।

Next Story
epmty
epmty
Top