पशु पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हल्लाबोल- पशुपालकों ने किया पथराव

पशु पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हल्लाबोल- पशुपालकों ने किया पथराव

आगरा। यमुना नदी में नहाने वाले पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची नगर निगम की प्रवर्तन टीम पर दबंग पशु पालकों ने हल्ला बोल करते हुए पथराव कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही पथराव करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए।


शनिवार को आगरा नगर निगम की प्रवर्तन टीम अभियान चलाते हुए यमुना नदी में नहाने वाले पशुओं की धरपकड़ करने के लिए मौके पर पहुंची थी। नगर निगम की टीम को देखते ही पशु पालकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने नगर निगम की टीम का मुकाबला करते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया।

पशु पालक नगर निगम की टीम द्वारा कब्जे में ली गई दो भैंसों को जबरिया छुड़ाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान पशु पालकों द्वारा किए गए पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाते ही छत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव करने वाले दबंगों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ के लिए भागदौड़ कर रही है।

epmty
epmty
Top