ट्रेनिंग ले रही इंडियन नेवी की अग्निवीर महिला ने किया सुसाइड

ट्रेनिंग ले रही इंडियन नेवी की अग्निवीर महिला ने किया सुसाइड

मुंबई। भारतीय नौसेना के लिए अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 साल की महिला ने खतरनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

मंगलवार को मुंबई में इंडियन नेवी के हॉस्टल में महिला का शव उसके कमरे के भीतर लटका हुआ मिलने से चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। मुंबई में भारतीय नौसेना के लिए अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 साल की महिला द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहे अग्नि वीर महिला के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला है कि केरल की रहने वाली 20 साल की यह महिला अग्नि वीर की भर्ती में चयनित होने के बाद पिछले 15 दिनों से इंडियन नेवी की ट्रेनिंग ले रही थी।पुलिस को छानबीन के दौरान महिला के कमरे के भीतर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top