गैंगरेप कर नाबालिग को न्यूड छोड़ भागे- अपने पैरों पर खड़े होने लायक...

गैंगरेप कर नाबालिग को न्यूड छोड़ भागे- अपने पैरों पर खड़े होने लायक...

मेरठ। मकान मालिक का लड़का किशोरी को चाचा का मकान दिखाने के बहाने सुनसान घर में ले गया। जहां किशोरी के साथ मार पिटाई करते हुए उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दो और लड़कों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे न्यूड छोड़कर भाग गए। रात में किसी तरह घर पहुंची किशोरी की हालात देखकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। देर रात पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

महानगर के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहने वाली किशोरी को शनिवार की सवेरे मकान मालिक का लड़का अपने चाचा का घर दिखाने के लिए जबरदस्ती अपने साथ ले गया था।

खाली मकान में किशोरी को लेकर पहुंचे मकान मालिक का लड़का उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध किए जाने पर मार पिटाई करते हुए मकान मालिक के लड़के ने किशोरी के सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। थोड़ी देर बाद की मौके पर पहुंचे दो अन्य लड़कों ने भी किशोरी के साथ खुलकर दरिंदगी की। इसके बाद किशोरी का मुंह बंद किया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों आरोपी फरार हो गए।

पीड़िता किसी तरह शनिवार की रात अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। हालत नाजुक होने की वजह से किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह बार-बार बेहोश हो रही है, चलने फिरने लायक नहीं रही किशोरी को उसके भाई ने गोद में उठाकर व्हीलचेयर पर बैठाया और अस्पताल में ले गया। घटना को लेकर सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया है किशोरी के साथ गैंगरेप किए जाने की जानकारी मिली है। मौहल्ले में ही रहने वाले आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top