आफताब के बाद अब दिलदार! पत्नी के इतने टुकड़े कर कुत्तों को फेंके

आफताब के बाद अब दिलदार! पत्नी के इतने टुकड़े कर कुत्तों को फेंके

नई दिल्ली। मौजूदा समय में इंसान कसाई से भी बड़े कारनामे अंजाम देने में लगा हुआ है। कसाई जहां रोजी रोटी के लिए पशुओं का वध करने का दंश झेलते हैं। वही हैवान बना मनुष्य इंसान को ही कुत्ते बिल्ली की तरह काटने से गुरेज नहीं कर रहा है। दिल्ली में आफताब पूनावाला से भी बड़ी घटना को अंजाम देते हुए झारखंड के दिलदार ने अपनी पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें कुत्तों को खाने के लिए फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पीछे एक महिला के शव के टुकडे मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। शनिवार की देर शाम इस हौलनाक वारदात की उस समय खबर लगी जब किसी व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे हुए टुकड़ों को कुत्ते को नोच नोच कर खाते हुए देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाडिन की हत्या करने के बाद उसके शव को इलैक्ट्रिक कटर से 12 टुकड़ों में काटकर कुत्तों के बीच फेंक दिया था। गोंडा पहाड़ की रहने वाली मृतका रबिका प्रेम विवाह करने के बाद अपने पति दिलदार अंसारी के साथ बेल्टोला उसके घर पर रह रही थी। दिलदार अंसारी पर आरोप लगा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था और अंत में झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक योजना बनाई और पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उन्हे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे कुत्तों के लिए खाने को फेंक दिया। जानकारी मिली है कि रबिका दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी

Next Story
epmty
epmty
Top