कलयुगी बाप की घिनौनी दास्तां- 2 पत्नियों से हवस नहीं बुझी तो बेटी को..

कलयुगी बाप की घिनौनी दास्तां- 2 पत्नियों से हवस नहीं बुझी तो बेटी को..

अलवर। कलयुगी बाप ने घिनौनी दास्तान को अंजाम देते हुए दो पत्नियों के बाद अपनी बेटी के ही साथ संबंध बना लिए। लगातार 1 साल से बाप की हवस का शिकार हो रही लड़की ने जब मामले की जानकारी अपने नाना एवं मौसी को दी तो उन्होंने पीड़िता को साथ ले जाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस अधिकारी ने अलवर शहर में हुई एक घिनौनी घटना का हवाला देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता लड़की अपने नाना और मौसी के साथ थाने आई थी। जिसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पिता द्वारा उसकी मां के साथ मारपीट की जाती थी। जिससे वह अपने पति को छोड़कर चली गई है। जिस समय पीड़िता की उम्र महज केवल 4 साल थी उस समय से वह अपने पिता के साथ में ही रह रही थी।


मां के चले जाने के बाद लड़की के बाप ने दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन दूसरी पत्नी भी उसके पिता की हरकतों से तंग आकर अपने मायके चली गई थी। कुछ दिनों तक शांत रहे बाप ने अपनी हवस ठंडी करने के लिए बेटी के साथ दुष्कर्म कर लिया। इसके बाद वह लगातार बेटी के साथ संबंध बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर अपनी हवस की आग को ठंडा करने लगा। तकरीबन 1 साल तक बाप के जुल्मों को सहन करने वाली लड़की ने अपने नाना एवं मौसी को मामले की जानकारी दी जो उसे थाने पर लेकर आए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया है कि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

epmty
epmty
Top