सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद मिलने आई ब्रिटिश लड़की से रेप

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद मिलने आई ब्रिटिश लड़की से रेप

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हुई मित्रता के बाद मिलने के लिए भारत आई ब्रिटिश महिला के साथ दोस्त ने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया, जबकि उसके साथ ही ने ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ की। मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजधानी दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी की अरेस्टिंग ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में की गई है।

रेप और छेड़छाड़ के दो आरोपियों की अरेस्टिंग करने वाली दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राजधानी में बलात्कार का शिकार हुई ब्रिटिश महिला की सोशल मीडिया के माध्यम से राजधानी के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी।

ब्रिटिश महिला अपने भारतीय दोस्त से मिलने के लिए दिल्ली आई थी, जहां आरोपी ब्रिटिश महिला को होटल में ले गया था और वहां उसने महिला के साथ अपने साथी के साथ मिलकर रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top