19 साल की महिला सुरक्षाकर्मी से गैंगरेप- एम्स में वेंटिलेटर पर..

19 साल की महिला सुरक्षाकर्मी से गैंगरेप- एम्स में वेंटिलेटर पर..

गाजियाबाद। सोसाइटी में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के साथ दरिंदगी करते हुए गैंगरेप किया गया। सामूहिक बलात्कार से आहत हुई सुरक्षाकर्मी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत के चलते पीड़िता को एम्स दिल्ली के वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना के संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी सिक्योरिटी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो अन्य लोगों का पता लगाकर पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

गाजियाबाद के रिपब्लिक थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां रहने वाली झारखंड की 19 साल की लड़की मेट्रो सिटी के सृष्टि हाउसिंग सोसाइटी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी कर रही थी। युवती के मौसेरे भाई ने डायल 112 पर कॉल करते हुए पुलिस को जानकारी दी। महिला सुरक्षाकर्मी के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला के सहकर्मियों द्वारा महिला सुरक्षाकर्मी को ग्रेटर नोएडा के वृंदावन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका था। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला है कि रविवार की दोपहर सुपरवाइजर अजय सिंह का लड़की के पास फोन आया था और किसी खास काम के बहाने उसने पीड़िता को बेसमेंट के अंदर बुलाया था।


इसके बाद पीड़िता जब बेसमेंट से बाहर निकलकर आई तो वह गुमसुम हालत में थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि सामूहिक बलात्कार से आहत हुई लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। इस बीच मजिस्ट्रेट भी बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंच गए। लेकिन पीड़िता ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं थी। जिसके चलते पीडिता ने कागज पर लिखे बयान में अपने सुपरवाइजर अजय तथा दो अज्ञात द्वारा अपने साथ घिनौना काम करने की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजय को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ का सिलसिला चल रहा है।

epmty
epmty
Top