दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की पर बदमाशों ने चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती

दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की पर बदमाशों ने चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती

पटना। बिहार के जनपद बेगूसराय में पड़ने वाले मुफस्सिल थाने के इलाके में रहने वाली दुष्कर्म की शिकार हो चुकी नाबालिग लड़की को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। लड़की को उपचार के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मुफस्सिल इलाके की रहने वाले लड़की की बहन का रजौना हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जिसकी वजह से वहां पर एडमिट है। बताया जार रहा है कि जब लड़की अपने बहन को देखकर घर की ओर लौट रही थी तो इसी दौरान बाइक पर आये बदमाशों ने मुफस्सिल थाने इलाके के कौवा पुल के पास गोली चला दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पीड़िता के पैर में लग गई, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। मौजूदा लोगों ने उठकार पीड़िता को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि करीब 14 महीने पहले घायल हुई नाबालिग छात्रा से उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। लड़की के परिजनों को गोली मारने का उसी दुष्कर्म के आरोपी पर गोली मारने का आरोप है। उनके परिवार का कहना है कि आरोपयिों की ओर से केस समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top