न्याय मांगने आए लोगों की समस्याओं का DM ने ऐसे कराया निदान

न्याय मांगने आए लोगों की समस्याओं का DM ने ऐसे कराया निदान

न्याय मांगने आए लोगों की समस्याओं का DM ने ऐसे कराया निदान

मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह नेआज भी जनता दरबार लगाते हुए जनता जनार्दन की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि वह शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से प्राथमिकता के आधार पर करें। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने दफ्तर पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने जनता दरबार लगाते हुए जनता जनार्दन की समस्याओं की जनसुनवाई की। जिलेभर के विभिन्न स्थानों से जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने मुख्य रूप से भूमि कब्जा, पेंशन, राशन कार्ड तथा साफ-सफाई आदि से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के सामने रखी। डीएम ने विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के निदान के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिलाधिकारी द्वारा शिकायती पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते समय यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने चेताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे।

गौरतलब है कि शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

epmty
epmty
Top