सभी शिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर निस्तारण करें- जिलाधिकारी

सभी शिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर निस्तारण करें- जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा तहसील सदर मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 02 शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया गया।

सदर तहसील पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा,पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

epmty
epmty
Top